Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जन सरोकार की मुद्दे को लेकर भारत आदिवासी पार्टी बालीगुमा में बैठक आयोजित किया Bharat Adivasi Party organised a meeting in Baliguma on issues of public concern.

 


Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर भारत आदिवासी पार्टी, झारखंड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रेमशाही मुंडा की अध्यक्षता में बालीगुमा एक होटल  में संपन्न हुई। बैठक का संचालन कृष्णा हांसदा द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश कमिटी के विस्तार एवं आदिवासी समाज से जुड़े जनसरोकारों के विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके मुद्दों के समाधान हेतु पार्टी निरंतर संघर्ष करेगी। बैठक में यह चिंता व्यक्त की गई कि आदिवासियों की जमीन पर लगातार अतिक्रमण एवं हमले हो रहे हैं। यदि सरकार इस पर ठोस नीतिगत निर्णय नहीं लेती है, तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।


पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि धर्म कॉलम की व्यवस्था, जमीन की सुरक्षा, पेसा कानून (PESA Act) का क्रियान्वयन, समता जजमेंट 1997 को लागू कराने के लिए जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया कि सरायकेला-खरसावां जिले में अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांसद राजकुमार रोत एवं राज्य प्रभारी  उमेश चंद्र डामोर शामिल होंगे। झारखंड प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। निष्क्रिय जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा।


अनुशासन समिति का गठन किया जाएगा। जिन जिलों में जिला कमेटी का विस्तार नहीं हुआ है, वहाँ कमेटी विस्तार एवं सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कमेटी का शीघ्र पुनर्गठन किया जाएगा और रांची में पार्टी का कार्यालय जल्द स्थापित किया जाएगा। बैठक में मदन मोहन सोरेन जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम , सुशील बारला जिला अध्यक्ष पश्चिमी सिंहभूम , अमित चिराग तिर्की जिला अध्यक्ष गुमला-सिमडेगा , दिवाकर मिंज जिला अध्यक्ष सरायकेला-खरसावां , मटका तुरी सुंडी, सनातन सवैया, मोहन सिंह देवगम तथा अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। अंत में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष मदन मोहन सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.