Upgrade Jharkhand News. सिविल कोर्ट, जमशेदपुर के अधिवक्ता प्रतीक शर्मा के छोटे भाई अंकित शर्मा (31) के सड़क हादसे में दर्दनाक मौत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। एक्स पर लिखे अपने संदेश में सरयू राय ने कहा कि अंकित एक होनहार नौजवान थे। उनका सड़क हादसे में मौत हृदयविदारक है। मर्माहत करने वाला है। उनके परिवार से श्री राय का गहरा रिश्ता है। कहते हैं कि ईश्वर जिन्हें ज़्यादा प्यार करते हैं, उन्हें जल्दी अपने पास बुला लेते हैं।
श्री राय ने कहा कि वह परिजनों के शोक में शामिल हैं। गौरतलब है कि श्री राय धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में अयोध्या में हैं। बताते चलें कि स्वर्गीय अंकित शर्मा के अग्रज प्रतीक शर्मा श्री राय के सहयोगी के तौर पर काम करते रहे हैं। उधर, अंकित शर्मा का अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया गया। चचेरे छोटे भाई तनिश ने मुखाग्नि दी।
No comments:
Post a Comment