Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का सरयू राय ने किया भूमिपूजन Saryu Rai performed the ground breaking ceremony of the Cow Service Centre and Sanatan Sadan in the premises of the Shri Laxminarayan Temple.

 


  • सनातन सदन तीन तलों का होगा
  • गोसेवा केंद्र में एक जोड़ी मिनिएचर गाय रखी जाएंगी
  • गोमाता की प्रतिमा लगाई जाएगा गोसेवा सदन में
  • सनातन सदन में साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड, पूजा पद्धतियों की पुस्तकें होंगी
  • मंत्रों के शुद्ध उच्चारण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा कर्मकांडी पंडितों को
  • पंच पल्लव भी लगाये जाएंगे मंदिर परिसर में

Upgrade Jharkhand News. श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के कोने में शीघ्र ही गोसेवा केंद्र की स्थापना होगी। परिसर में सनातन सदन भी बनेगा। श्रीरामनवमी के शुभ दिन गोसेवा केंद्र और सनातन सदन का भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयोजक सरयू राय ने किया। 


सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सनातन संस्कृति के साहित्य, ग्रंथ, वेद-पाठ, कर्मकांड, पूजा पद्धतियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाली पुस्तकें और साहित्य का संचयन रहेगा। उसका उपयोग सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए किया जाएगा। पूजा कराने वाले पंडितों को किताबों, साहित्य के माध्यम से बताया जाएगा कि किस पूजा में किस विधि से पूजन कराई जाए और उसके लिए कौन सा मंत्र उपयुक्त है। कर्मकांडी पंडित मंत्रों का शुद्ध उच्चारण करें, इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। 


सरयू राय ने बताया कि सनातन सदन में सास्कृतिक और मांगलिक कार्य भी होंगे। आज इसके एक तल का भूमिपूजन हुआ है। सनातन सदन में तीन तल होंगे। दो तल बाद में जोड़े जाएंगे। ऊपर के दो तलों को पूरी तरह से सांस्कृतिक-आध्यात्मिक पुस्तकालय, वाचनालय के रुप में उपयोग किया जाएगा। 


श्री राय ने बताया कि मंदिर परिसर के दक्षिण-पश्चिम कोने में एक स्थान को गोसेवा केंद्र में रुप में विकसित किया जाएगा। उसका भी आज भूमिपूजन हो गया है। आज कुंगनूर नस्ल की दो छोटी गायें लाई गई थीं। मंदिर प्रबंधन द्वारा भी गोसेवा केंद्र के लिए एक जोड़ी गाय मंगाई जाएंगी। मंदिर परिसर में जो मंदिरनुमा स्थान है, वहां गोमाता की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गोमाता के साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की भी प्रतिमा स्थापित होगी। इसे पूर्णतः गोसेवा केंद्र के रुप में स्थापित किया जाएगा। यहां पंच पल्लव के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिनकी हर पूजा में जरूरत होती है। पंच पल्लव में आम, पीपल, पाकर, बरगद और गूलर आते हैं। गोसेवा केंद्र के माध्यम से स्वदेशी के साथ-साथ भारतीय भोजन और स्वास्थ्य परंपराओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 


गौरतलब है कि श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के समय से ही श्री राय यहां पर गोसेवा, सांस्कृतिक, मांगलिक कार्यों, वेद, पुराण, धर्म-ग्रंथों आदि के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयासरत रहे हैं। श्रीरामनवमी के शुभ दिन उस प्रयास के प्रथम चरण (भूमिपूजन) की शुरुआत संतोषप्रद मानी जाएगी। 


कन्या पूजन -श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में सरयू राय ने डेढ़ दर्जन कुआंरी कन्याओं की पूजा की, उन्हें प्रसाद ग्रहण कराया और चुनरी के साथ-साथ उपहार भी भेंट किये। प्रसाद के तौर पर चने की सब्जी, हलवा, पूड़ी और खीर परोसा गया था। कन्या पूजन में श्री राय के साथ वरिष्ठ समाजसेवी शिवशंकर सिंह, आशुतोष राय, साकेत गौतम आदि ने भी भाग लिया। इस मौके पर असीम पाठक, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, अभय सिंह आदि मौजूद रहे। पूजन कार्य में विनोद पांडेय, राकेश ओझा और अजय तिवारी की महती भूमिका रही। 


ध्वज पूजन -मंदिर परिसर में विधायक सरयू राय ने राकेश ओझा और अजय तिवारी के वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से ध्वज पूजा की। पूजित दोनों ध्वज 31-31 फिट के हैं। इन दोनों को गरुड़ स्तंभ के बाएं और दाहिनी तरफ लगाया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.