Jamshedpur (Nagendra) भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम से लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से स्व. रचना नरेड़ी की स्मृति में रचना हेल्थकेयर फाउण्डेशन के संयोजन में आयोजित 811वें नेत्र शिविर का शुभारंभ नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ, जिसमें जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 76 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच किया, जिसमें से 42 नेत्र रोगियों का चयन मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगी के रूप में हुआ, आंखों की अन्य बीमारियों से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार चिकित्सीय परामर्श व दवा प्रदान कर विदा किया गया।
चयनित नेत्र रोगियों का स्वास्थ्य जांच के पश्चात नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा रविवार को लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में किया गया। नेत्र जांच के अवसर पर रचना हेल्थकेयर फाउण्डेशन के निदेशक एवं स्व. रचना नरेड़ी के पुत्र राहुल नरेड़ी, अपनी पत्नी व बहन के साथ शिविर में शामिल होकर नेत्र रोगियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना प्रदान किया।
जांच सत्र के दौरान रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, कार्यकर्ता राकेश मिश्र, प्रभुनाथ सिंह, राधेश्याम कुमार प्रसाद, अशोक कुमार घोषाल, आशीष सिंह, अशोक कुमार सिंह, प्रकाशभानु महतो, हीरालाल एवं श्याम कुमार प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment