Jamshedpur (Nagendra) शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह 8 से 11 बजे तक सामूहिक गणगौर पूजन हुआ। दोपहर में 3 से संध्या 6 बजे तक गणगौर को पानी पिलाने का कार्यक्रम नृत्य नाटिका एवं लोकगीत के माध्यम से हुआ। जिसमें लगभग 250 से अधिक महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी पोशाक एवं सोलह श्रंगार के साथ शामिल हुई। आमंत्रित कलाकार कोलकात्ता के सोनू शर्मा एण्ड टीम (15 सदस्यों की टीम) ने राजस्थान की जीवंत संस्कृति, आस्था और महिलाओं के नृत्य-संगीत का अद्भुत संगम पेेश कर उपस्थित महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार सोनू शर्मा ने रंगारंग नृत्य के साथ गणगौर उत्सव के प्रमुख लोकगीत खेलण दो गणगौर…, गोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…, झीनी-झीनी ओड़ो बाई सा…, ओ जी रे ढोला, मरुधरा में गणगौर आई.. आदि प्रस्तुत किया।
इसे सफल बनाने में कृष्णा संघी, स्नेहा अग्रवाल, रिंकी भालोटिया, विजय लक्षमी भालोटिया, मीना सरायवाला, प्रीति मित्तल, आशा पोद्दार, स्वेता, लता सरायवाला, बबीता अग्रवाल, आदि का योगदान रहा। इस संबंध में मौके पर मौजूद नारायणी सेवा ट्रस्ट के राजकुमार चंदूका, राजकुमार संघी, कैलाश सरायवाला, विजय मित्तल, अनिल नरेडी, ललित सरायवाला, नवीन पोद्दार, किशन सोंथालिया, अभिषेक भालोटिया आदि ने कहा कि यह आयोजन न केवल कला का प्रदर्शन था, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने की दिशा में एक शानदार प्रयास था।

No comments:
Post a Comment