Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बंगाल विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता झारग्राम पहुंचे Former minister Banna Gupta reached Jhargram as observer for Bengal assembly elections.

 


  • संगठन मजबूती और जीत की रणनीति पर हुआ मंथन।

Jamshedpur (Nagendra) बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता आज झारग्राम पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती गोलपी सोरेन समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। झारग्राम स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष गोलपी सोरेन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण एवं विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी चुनाव के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। 


इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन की ताकत एवं कमजोरियों का भी विस्तृत विश्लेषण किया गया। इस अवसर पर श्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आम जनता की आवाज रही है और आज भी प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर संगठन पूरी एकजुटता, समर्पण और रणनीति के साथ काम करे, तो सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत सुनिश्चित की जा सकती है।।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित में किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना ही कांग्रेस की असली पहचान है। श्री गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत टीम का गठन किया जाए, प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाए और नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि चुनावी तैयारी में किसी प्रकार की कमी न रहे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा एवं जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे पार्टी का संदेश सीधे जनता तक पहुंचे और अधिक से अधिक लोगों का समर्थन प्राप्त हो।


कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष गोलपी सोरेन ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का आह्वान किया और श्री बन्ना गुप्ता को आश्वस्त किया कि जिले के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे और सबके सहयोग से सभी चार विधानसभा में जीत दर्ज करेंगे। इस बैठक में जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, प्रखंड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.