Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बर्मामाइंस के लकड़ी गोदाम में भीषण आग लगी , समय रहते पाया गया काबू A massive fire broke out in the timber warehouse of Burmamines, which was brought under control in time.

 


Jamshedpur (Nagendra) बर्मामाइंस स्थित मिल एंड गोदाम एरिया में आज तड़के एक लकड़ी के गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह गोदाम इम्तियाज़ खान का बताया जा रहा है। घटना सुबह करीब 4 बजे की है, जब वहां तैनात गार्ड की नजर धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। गार्ड ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए मालिक को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही गोदाम से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी और काबू पाना मुश्किल हो रहा था। 


इसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग केवल लकड़ी के बोटों तक ही सीमित रही और गोदाम में मौजूद किसी भी मशीन को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, कुल नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो पाया है।


मौके पर मौजूद अनिकेत ने बताया कि यह पहली बार है जब उनके गोदाम में इस तरह की घटना हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.