Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur एआई का इस्तेमाल सेवक के रुप में करें-सरयू राय Use AI as a servant - Saryu Rai

 


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक अच्छा सेवक है, लेकिन यह बेहद खराब मालिक है। हम एआई का इस्तेमाल सेवक के रुप में करें। अगर हम उसे अपना मालिक या मार्गदर्शक मान लेंगे, तो समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। नया युग तकनीकी विकास का है। एआई के बारे में सभी बच्चों को जानकारी देनी चाहिए। जब वो एआई को समझ लेंगे तो उनकी व्यक्तिगत क्षमता बढ़ेगी। श्री राय साकची स्थित डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे। 


श्री राय ने कहा कि इस डिजिटल शिक्षण संस्थान में एआई के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। उन्हें एआई की विशेषताओं से अवगत कराया जाता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए रांची के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के साथ इस सेंटर का समझौता हुआ है। समझौते के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई को एक केंद्र के रूप में साकची में प्रारंभ किया गया है। 


सरयू राय ने कहा कि एआई के बारे में जितनी चर्चा होती है, उससे कई बार दहशत पैदा हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें एआई को एक औजार या एक इंस्ट्रूमेंट ही समझना चाहिए। इसका इस्तेमाल हमें करना है। हमें इसके योग्य बनना है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.