Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में कार्यशाला आयोजित Workshop on Role of Civil Defence in Disaster organised at Sidgora Town Hall.

 


जमशेदपुर । सिदगोड़ा स्थित टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की ओर से रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर विषय पर सोमवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं विशिष्ठ अतिथि में डीडीसी नागेन्द्र पासवान मुख्य रूप से मंच पर मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गान व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है , बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार भी है, जो हर संकट की घड़ी में बिना किसी भेदभाव के लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। 


उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी हो, तो बड़े से बड़े हादसे के प्रभाव को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। विधायक श्रीमती दास ने खुद भी सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण पाने की उत्सुकता जाहिर की । इससे पूर्व उन्होंने सिविल डिफेंस को अपने विधायक निधि से एक एम्बुलेंस भी देने की घोषणा कर चुकीं हैं। वहीं विशिष्ठ अतिथि डीडीसी नागेन्द्र पासवान ने आपदा में सिविल डिफेंस की भूमिका विषय पर गहन चर्चा किया और कहा कि आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सही निर्णय और सामूहिक सहयोग ही सबसे बड़ी ताकत होती है। 


इसी उद्देश्य को लेकर इस कार्यशाला का आयोजन  किया गया है , जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार के दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञों में चीफ वार्डन अरुण कुमार एवं डिप्टी सहायक वार्डन के के सिन्हा ने  प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं जैसे आग लगने, बाढ़, भूकंप, सड़क दुर्घटना और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संकट की घड़ी में घबराहट से बचते हुए सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया ही जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। वहीं नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद ने सिविल डिफेंस के गठन के बारे में विस्तार से बताया। 


सेमिनार में उपस्थित प्रतिभागियों को फायर सेफ्टी, प्राथमिक उपचार (First Aid), बचाव एवं राहत कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकों का प्रदर्शन कर व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। साथ ही यह भी समझाया गया कि आपदा के समय किस प्रकार से घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए, आग पर नियंत्रण कैसे पाया जाए और आपातकालीन सेवाओं को समय पर सूचना देना कितना आवश्यक होता है। इसके बारे में सभी को विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से युवाओं से अपील किया गया कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी आपातकालीन प्रस्थिति में पूरा समाज एकजुट होकर प्रभावी ढंग से सामना कर सके और जान माल की रक्षा हो सके। 


कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इससे पूर्व सभी अतिथियों को सिविल डिफेंस की ओर से पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ सिविल डिफेंस से जुड़े नए व पुराने सक्रिय स्वयंसेवको को भी अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र , ट्रॉफी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.