Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur साउथ ईस्टर्न रेलवे के कर्मचारियों को अब XLRI के द्वारा ट्रेनिंग मिलेगी. इसका मकसद रेलवे वर्क फोर्स को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है South Eastern Railway employees will now receive training from XLRI, with the aim of making the railway workforce technically proficient.

 


Jamshedpur (Nagendra) पहली बार, साउथ ईस्टर्न रेलवे (SER) ने कर्मचारियों को स्पेशल ट्रेनिंग देने की पहल की है. साउथ ईस्टर्न रेलवे ने जमशेदपुर में XLRI (Xavier Labour Relations Institute) के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है. दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए रेलवे के पुराने स्कूल भवन को सेंटर बनाया गया है. ट्रेनिंग सेंटर मे रेलवे कर्मचारियों को रेल से जुड़ी सभी तकनीक के अलावा अन्य विषयों पर ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे रेल क्षेत्र का बेहतर विकास होगा. इस मौके पर साउथ ईस्टर्न रेलवे के जेनरल मैनेजर अनिल मिश्रा ने टाटानगर में मल्टीडिसिप्लिनरी डिवीजनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का उद्घाटन किया. इस दौरान चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन के DRM और दूसरे सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे .


इस नये ट्रेनिंग सेंटर मे रेल कर्मचारियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा. बागबेड़ा क्षेत्र में स्थित पुराने रेलवे स्कूल भवन को ट्रेनिंग सेंटर बनाया गया है. स्पेशल ट्रेनिंग के लिए, साउथ ईस्टर्न रेलवे के जेनरल मैनेजर ने जमशेदपुर के जाने-माने एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन XLRI के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है. XLRI रेलवे कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डाटा एनालिटिक्स जैसे मॉडर्न सब्जेक्ट्स में एडवांस्ड ट्रेनिंग देगी. यह पहल इंडियन रेलवे में यूनिक मानी जा रही है, जो कर्मचारियों को बदलते टेक्नोलॉजिकल माहौल के लिए तैयार कर रही है. प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी


जानकारी देते हुए, साउथ ईस्टर्न रेलवे के GM अनिल मिश्रा ने बताया कि इस इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकम्युनिकेशन समेत रेलवे के अलग-अलग डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को वन-स्टॉप ट्रेनिंग दी जाएगी. कंप्यूटर-बेस्ड ट्रेनिंग खास तौर पर नए कर्मचारियों के लिए डिजाइन की गई है. इसके अलावा आधुनिक कंप्यूटर लैब, मॉडल बोगी, ट्रैक सिस्टम, शंटिंग प्वाइंट और क्रॉसिंग से जुड़े प्रैक्टिकल प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि रेलवे तेजी से आधुनिक तकनीकों को अपना रही है, ऐसे में कर्मचारियों का भी तकनीकी रूप से दक्ष होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से इस तरह के प्रशिक्षण संस्थान विकसित किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय की योजना के तहत देश के सभी मंडलों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे रेल परिचालन और अधिक सुव्यवस्थित होगा. 


उन्होंने टाटानगर रेलवे स्टेशन के री डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और अगले ढाई वर्षों में नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी. इसके अलावा खड़गपुर से हावड़ा तथा चांडिल से गम्हरिया के बीच चौथी रेल लाइन को स्वीकृति मिलने की जानकारी भी दी. साउथ ईस्टर्न रेल जीएम ने कहा कि टाटानगर स्टेशन को एयरपोर्ट की तरह विकसित किया जाएगा और तीन पहाड़ स्टेशन से 3 नए ट्रेनों का परिचालन भी शुरू किया जाएगा  .



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.