Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Manoharpur विधायक जगत माझी की मांग: अस्पतालों में बहाल हों टेक्निशियन, हाई स्कूलों में बनें छात्रावास MLA Jagat Majhi's demand: Technicians should be reinstated in hospitals, hostels should be built in high schools

 


  • चाईबासा में डीएमएफटी की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की समस्याओं पर विधायक ने प्रमुखता से रखा

Upgrade Jharkhand News. सोमवार को चाईबासा में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक में विधायक जगत माझी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। बैठक में विधायक ने मनोहरपुर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मृत्यू पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ अल्ट्रासाउंड आदि मशीनों के संचालन के लिए टेक्निशियन की बहाली और सभी अस्पतालों में एम्बुलेंस की तैनात करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक मशीनें तो उपलब्ध हैं, लेकिन टेक्निशियन के अभाव में जनता को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। 


उन्होंने मांग की कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और टेक्निशियन की तत्काल बहाली की जाए और सभी अस्पतालों में एम्बुलेंस की स्थाई तैनाती सुनिश्चित हो। विधायक ने प्राथमिक शिक्षा के बाद ड्रापआउट पर रोक लगाने के लिए उच्च विद्यालयों में छात्रावास की सुविधा देने की मांग की। कहा कि दूरी के कारण कई छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते है। छात्रावास की सुविधा रहेगी तो ड्रापआउट पर अवश्य रोक लगेगी। इसके अलावा उन्होंने पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की। विधायक ने 'नल-जल योजना' के अधूरे कार्यों और गिरते जलस्तर पर भी अधिकारियों का ध्यान खींचा। 


उन्होंने कहा कि केवल नलकूपों पर निर्भर रहने के बजाय नदियों और चेकडैम के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके अलावा जहां पुल-पुलिया या सड़क की आवश्यकता है वहां योजनाओं की स्वीकृति देकर आवागमन को सुगम बनाया जाए। साथ ही विधायक ने इस वर्ष गुदड़ी में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या को भी दूर करने की मांग की।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.