Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Anandpur ड्राप आउट रोकने के लिए सभी मध्य और उच्च विद्यालय में बनेंगे होस्टल: जगत माझी Hostels will be built in all middle and high schools to prevent dropouts: Jagat Majhi

 


  • आनंदपुर बना बालश्रम मुक्त प्रखंड, 1261 में से 906 बच्चों को स्कूल से जोड़ा गया

Upgrade Jharkhand News.  आनंदपुर प्रखंड को बालश्रम मुक्त प्रखंड घोषित किया गया है। इसे लेकर हाईस्कूल मैदान में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रखंड के 1261 में से 906 विद्यालय से बाहर बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ा गया, जबकि 355 बच्चे माइग्रेशन, मृत्यु या ओवरएज पाए गए। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जगत माझी, जिला परिषद सदस्य विजय भेंगरा, प्रमुख दिलवर खाखा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि जागरुकता के कारण आनंदपुर जिले का पहला बालश्रम मुक्त प्रखंड बना है। 


विधायक ने बताया कि बच्चों की 12वीं तक पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में हॉस्टल बनाए जाएंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर डीएमएफटी फंड से शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम में बाल सुरक्षा मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। यह पहल शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 


मौके पर प्रभुदयाल जोजो, सुशील डांग, सरविलन तोपनो, जयप्रकाश सिंह, संजीव गंताइत, सिलबिरयूस तिर्की, गोवर्धन सिंह, अब्राहम कंडुलना, सुनील सुरीन, सिलवंती सोय, फूलमनी खाखा, खुशबू कुमारी समेत एस्पायरकर्मी, ग्राममुंडा, सेविका, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, पंचायत जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.