Upgrade Jharkhand News. विधायक जगत माझी ने अपने साप्ताहिक दौरे के क्रम में मंगलवार को आनंदपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय सभागार में स्थानीय समर्थकों और ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें क्षेत्र के विकास और जन-शिकायतों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की कई ज्वलंत समस्याओं को रखा। मुख्य रूप से ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही कई गांवों में जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे चापाकलों ने काम करना बंद कर दिया है। बताया कि जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में हो रही असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने छोटे टोलों और दूर-दराज के क्षेत्रों में बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए नए मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के सृजन का प्रस्ताव रखा। विधायक ने बैठक के दौरान बीडीओ नाजिया अफरोज को खराब नलकूप और जलमीनार को जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया। साथ ही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी लाने को कहा।
क्षेत्र की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। जगत माझी, विधायक
हॉकी के गढ़ आनंदपुर में बनेगा स्टेडियम -पश्चिमी सिंहभूम जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर है। विधायक जगत माझी ने बैठक के दौरान जानकारी दी कि आनंदपुर प्रखंड में जल्द हॉकी स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। आनंदपुर के टेंड्राउली में हॉकी स्टेडियम का निर्माण न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का काम करेगा, बल्कि क्षेत्र के खेल बुनियादी ढांचे को भी एक नई ऊंचाई देगा। विधायक जगत माझी ने दी जानकारी की हॉकी स्टेडियम टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। स्टेडियम निर्माण से आनंदपुर, गुदड़ी और बंदगांव के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर मंच सकेगा।

No comments:
Post a Comment