Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सरयू राय कप (क्रिकेट) सीजन-1 का आयोजन 11 से Saryu Rai Cup (Cricket) Season-1 to be held from 11

 


Upgrade Jharkhand News. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 11 और 12 अप्रैल को सरयू राय कप (सीजन-1) का आयोजन किया जा रहा है। दो दिनों तक क्रिकेट के चलने वाले इस मैच के आयोजकों में हेमंत पाठक, साहेब बाग्ती और शंभु नाथ हैं। इस आयोजन के संरक्षक स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को पोस्टर और टी-शर्ट जारी किये गए। मीडिया से बातचीत में आशुतोष राय ने बताया कि सरयू राय कप का आयोजन करने की पृष्ठभूमि हेमंत पाठक पिछले कई महीनों से बना रहे थे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा हो रही है। उन्होंने बताया कि मैच में इंट्री फीस है। हर टीम को 3500 रुपये देने होंगे।


 एक सवाल के जवाब में आशुतोष राय ने बताया कि जो विजेता टीम होगी, उसे 31000 रुपये नकद दिये जाएंगे। उप विजेता को 21000 रुपये नकद दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि आइसीसी के मैचों में जितने भी नियम लागू होते हैं, वो सभी नियम इसमें भी लागू होंगे। अंपायर बाहर के होंगे ताकि किसी को अंगुली उठाने का मौका न मिले। श्री राय ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले मैच में सिर्फ 16 टीमों को एंट्री दी जाएगी। हर मैच 8 ओवर का ही होगा। हां, जो फाइनल खेला जाएगा, वह 10 ओवर का होगा। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रसाद, पिंटू सिंह, करण सिंह के साथ आयोजनकर्ता भी शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.