Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa कच्छी धौड़ा में 72 घंटे का अखंड नाम संकीर्तन 22 से 24 मई तक 72-hour continuous chanting of the name of God in Kachhi Dhauda from May 22nd to 24th

Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कच्छी धौड़ा क्षेत्र में आगामी 22 मई से 24 मई तक 24 पहर यानी 72 घंटे का श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में श्री श्री अखंड नाम संकीर्तन कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न राज्यों से कुल 6 कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। इनमें पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार और झारखंड की कीर्तन मंडलियां शामिल होंगी, जो लगातार तीन दिनों तक भक्ति रस की धारा बहाएंगी। 


बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से नई कमेटी का गठन भी किया गया। कमेटी के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.