Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A का 60वां डिस्ट्रिक्ट “समागम 2026” का भव्य आयोजन वेव इंटरनेशनल में तीन चार अप्रैल को Lions District 322A's 60th District "Samagam 2026" grand event at Wave International on April 3-4.

 


Jamshedpur (Nagendra) लायंस डिस्ट्रिक्ट 322A द्वारा 3 एवं 4 अप्रैल 2026 को द वेव इंटरनेशनल, जमशेदपुर में भव्य 60वां डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “समागम 2026” आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम लायंस नेताओं, गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों का एक विशाल संगम होगा, जिसमें दो दिनों तक प्रेरणा, सम्मान एवं आपसी सहयोग का वातावरण रहेगा। इस सम्मेलन का नेतृत्व PMJF लायन संजय कुमार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं PMJF लायन राहुल वर्मा, कॉन्फ्रेंस चेयरमैन द्वारा किया जा रहा है। इसकी जानकारी बिस्टुपुर के एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई । प्रेसवार्ता में कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई , जिसमें निम्नलिखित  अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी :


* मुख्य अतिथि: पास्ट इंटरनेशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल ।

* उद्घाटनकर्ता: सौरव रॉय, Chief Executive Officer, Tata Steel Foundation

* विशेष अतिथि (प्रेरणादायक वक्ता): श्री राजेश पुरी, मुंबई

* विशेष अतिथि: श्री राकेश्वर पांडेय, अध्यक्ष – इंटक


इस सम्मेलन का उद्देश्य सेवा उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, नेतृत्व को सशक्त बनाना तथा सदस्यों में करुणा और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है।

आयोजन समिति: 

* मीडिया चेयरपर्सन: लायन विवेक चौधरी

* रीजन चेयरपर्सन: PMJF लायन अशोक खंडेलवाल

* ज़ोन चेयरपर्सन:

 • MJF लायन शशि गाड़िया

 • लायन पी. पुष्पलता


आज के इस कांफ्रेंस में कैबिनेट सेक्रेटरी लायन समीर खन्ना, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन डॉ. लायन मंजू रानी सिंह, लायन धर्मेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन विनीता शाह, लायन मदन केसरी, डाल्टनगंज से प्रेसिडेंट रूपेश कुमार भी शामिल हुए।


इस भव्य सम्मेलन में डिस्ट्रिक्ट 322A के सभी 84 सम्मानित क्लबों के डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, साथ ही सभी रीजन चेयरपर्सन, ज़ोन चेयरपर्सन, प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी, ट्रेज़रर एवं लायन सदस्य की गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और भी भव्य बनाएगी। साथ ही, सम्मेलन की सफलता में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी, जो अपने नेतृत्व, समन्वय एवं सेवा कार्यों के माध्यम से इस आयोजन को सफल बनाएंगे। डिस्ट्रिक्ट 322A सभी सदस्यों को इस भव्य आयोजन में शामिल होकर इसे सफल एवं यादगार बनाने हेतु सादर आमंत्रित करता है। “करुणा के साथ सेवा”उपरोक्त सभी जानकारी मीडिया चेयरपर्सन लायन विवेक चौधरी द्वारा प्रदान की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.