Upgrade Jharkhand News. सरायकेला-खरसर्वां जिला अंतर्गत ईचागढ़ थाना क्षेत्र के बुरुहातु गांव में विगत 2 अप्रैल को अवैध जुआ संचालन के दौरान कथित छिनताई एवं गोली चालन कांड का निष्पक्ष जांच करने के लिए ईचागढ़ निवासी नरेश साव ने 7 अप्रैल मंगलवार को ईचागढ़ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में लिखा गया है कि मुझे विश्वसनीय लोगों से जानकारी मिली है कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बुरुहातू निवासी राम पद सिंह, पिता भुदेश सिंह के घर पर पिछले कई वर्षों से अवैध रूप से जुआ, हब्बा-डब्बा एवं सट्टा का संचालन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन लाखों रुपये का लेन-देन होता है।
02/04/2026 को रात लगभग 8 बजे, उक्त स्थान पर जुआ खेलने के दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा अचानक हमला कर हवाई फायरिंग की गई तथा वहां मौजूद लोगों से पैसे की छिनतई की गई। इस दौरान दिलीप साहू (पिता स्व. जाहिर साहू) से लगभग 10-12 लाख रुपये छीन लिए गए एवं उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के बाद, अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण संबंधित लोगों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। महोदय, यह भी अवगत कराना है कि उक्त दिलीप साहू द्वारा मुझे इस घटना में झूठा फंसाने की कोशिश की जा रही है तथा समाज में मेरी छवि खराब करने हेतु गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे मुझे एवं मेरे परिवार को खतरा उत्पन्न हो गया है।
अवैध जुआ एवं सट्टा संचालन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। दिनांक 02/04/2026 की घटना (छिनतई एवं फायरिंग) के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। मुझे एवं मेरे परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।

No comments:
Post a Comment