Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa तीन नाबालिग अनाथ बच्चों का सहारा बने समाजसेवी सलीम कुरैशी Social worker Salim Qureshi became the support of three minor orphan children.

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा थाना क्षेत्र के नुईया गांव में रहने वाले स्वर्गीय दूनी चाम्पिया के निधन के बाद उनके तीन नाबालिग बच्चों की जिंदगी मुश्किलों से घिर गई है। 10 वर्षीय गीता चाम्पिया, 8 वर्षीय जानों चाम्पिया एवं 6 वर्षीय वीरसिंह चाम्पिया पहले अपनी मां नंदी चाम्पिया के साथ रह रहे थे। करीब एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनके पिता का देहांत हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई। पति की मृत्यु के कुछ महीनों बाद बच्चों की मां ने दूसरी शादी कर ली और तीनों बच्चों को उनकी नानी के पास छोड़कर चली गई। इसके बाद बच्चों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई। नानी की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं होने के कारण बच्चों का ठीक से पालन-पोषण नहीं हो पा रहा था। 


इसी बीच जब गुवा बाजार निवासी समाजसेवी सलीम कुरैशी को इस स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के लिए राशन, कपड़े और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे उनकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सकें। इसके साथ ही सलीम कुरैशी ने मानवता का परिचय देते हुए तीनों बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि वे बच्चों के खाने-पीने का पूरा खर्च वहन करेंगे। उनके इस सराहनीय कदम से न केवल बच्चों को सहारा मिला है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता की एक प्रेरणादायक मिसाल भी स्थापित हुई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.