Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa हर शनिवार पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह Khichdi offerings are organised at the Panchmukhi Hanuman Temple every Saturday, leading to enthusiasm among devotees.

 


Guwa (Sandeep Gupta) हर शनिवार की तरह इस शनिवार को भी गुवा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खिचड़ी भोग तैयार कर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के बीच वितरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य न केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करना है। 


मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर शनिवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भी भरपूर सहयोग मिलता है। भोग वितरण के दौरान लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि और मंगल जीवन की कामना की। इस तरह के आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता भी मजबूत होती है। मंदिर कमेटी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें और इस सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.