Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर की कला को सुमन प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय मंच थाईलैंड में लहराया भारत का परचम Suman Prasad hoisted the flag of India on the international platform of Jamshedpur's art in Thailand.

 


Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के लिए गौरव का क्षण उस वक्त सामने आया, जब जमशेदपुर (कदमा) की प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित Thailand International Art Exhibition में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला का परचम लहराया। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी 30 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक “Indian Gods & Indian Goddesses” थीम पर आयोजित हुई, जिसमें दुनिया भर के कलाकारों ने भाग लिया। सुमन प्रसाद ने इस मंच पर अपनी दो विशेष कृतियाँ प्रस्तुत कीं। पहली कृति “अनंता ऐश्वर्या” (24×30 इंच, एक्रिलिक) में भगवान गणेश के माध्यम से अनंत समृद्धि, ज्ञान और दिव्यता का सजीव चित्रण किया गया। 


वहीं दूसरी कृति “समाधि” भगवान शिव पर आधारित रही, जिसमें ध्यान, आंतरिक शांति और ब्रह्मांड से जुड़ाव को दर्शाया गया। उनकी इन दोनों कृतियों को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने काफी सराहा। सुमन प्रसाद ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे गर्व का क्षण है, जब उन्होंने अपनी कला के माध्यम से देश, राज्य और शहर का प्रतिनिधित्व किया। सुमन ‘FlaminArt’ की संस्थापक हैं और देशभर में सैकड़ों म्यूरल्स बनाकर हजारों छात्रों को प्रशिक्षित कर चुकी हैं। उन्हें Nation Pride Award 2022 सहित कई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनकी कला को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों ने भी सराहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें प्रशंसा पत्र मिल चुका है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.