Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 43वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। साथ ही एवं श्री राणी सती दादी जी का मंगलपाठ किया गया। यजमान संजय भालेाटिया और गणेश भालोटिया ने सपत्नी पूजा की और पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक प्रेम अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, खुशी वर्मा, बंटी चांगिल, जुगल शर्मा द्धारा संघ्या में भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया। श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ हुआ। इससे पहले दोपहर में तीन बजे से श्री राणी सती दादी जी का मंगलपाठ हुआ।
मंगलपाठ का वाचन भजनों के माध्यम से आमंत्रित कलाकार कोलकाता के चंदन अग्रवाल, कविता अग्रवाल सहित शहर के महावीर अग्रवाल मुन्ना ने संयुक्त रूप से मिलकर किया। दादी जी का मंगलपाठ दोपहर 3 से शाम 7 बजे और कीर्तन शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक चला। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। भजन गायकों द्धारा भजनो की प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। यह धार्मिक कार्यक्रम गुरूवार को संपन्न हुआ। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, कृष्णा भालोटिया, गोविंद अग्रवाल, अजय भालोटिया, शिव सिंहानिया, टोनी भालोटिया, प्रवीण भालोटिया, दिलीप अग्रवाल, सुनील भालोटिया, विश्वनाथ आदि का योगदान रहा। भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


No comments:
Post a Comment