Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur रामनवमी जुलूस में 32 वर्षों की सेवा परंपरा का निर्वहन कर रहा ब्रह्मर्षि विकास मंच Brahmarishi Vikas Manch is carrying forward its 32 years of service tradition in the Ram Navami procession.

 


Jamshedpur (Nagendra) ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा रामनवमी के अवसर पर साकची गोलचक्कर में भव्य सेवा शिविर लगाया गया। विगत 32 वर्षों से लगातार आयोजित इस शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चना, शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया तथा जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष व महासचिव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, डॉ. जटाशंकर पांडे सहित कई गणमान्य लोगों को मंच के अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता दीपू सिंह, जयकुमार , उमानाथ सिंह ‘चुलबुल’ सहित कई कार्यकर्ता कार्यक्रम संचालन में सक्रिय रहे। वहीं इस मौके पर अध्यक्ष विकास सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को रामनवमी एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सेवा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। वहीं अमरप्रीत सिंह ‘काले’ ने मंच के 32 वर्षों से निरंतर सेवा कार्यों की सराहना की। 


कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक महासचिव राज किशोर , दीपू सिंह , राम उदय सिंह, धनंजय राय, सत्येंद्र कुमार, मनोज (गुणी), भास्कर, उमानाथ, सुभाष राय, विकास , अशोक , जय कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही साकची इकाई के महामंत्री ललित रंजन मिश्रा, विपिन एवं उपेंद्र शाही का भी विशेष योगदान रहा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी से शिविर सफल रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.