Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa 14 जून को मेघाहातुबुरु टाउनशिप के कई क्षेत्रों में चार घंटे रहेगा पावर शटडाउन There will be a four-hour power shutdown in several areas of Meghahatuburu township on June 14.

Guwa (Sandeep Gupta) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील लिमिटेड अंतर्गत मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदान प्रबंधन ने 14 जून 2026 को प्रस्तावित विद्युत अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य के मद्देनजर पावर शटडाउन की सूचना जारी की है। प्रबंधन के अनुसार ए-टाइप सब-स्टेशन में आवश्यक रखरखाव कार्य किए जाने के कारण इससे जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। जारी सूचना के अनुसार, 14 जून (रविवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मेघाहातुबुरु टाउनशिप के ए-टाइप सब-स्टेशन से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।


इस दौरान सब-स्टेशन में तकनीकी अनुरक्षण कार्य संपन्न किया जाएगा, ताकि भविष्य में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुचारू बनाया जा सके। प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रखरखाव कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा होने पर किसी भी समय बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकती है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की गई है कि वे अपने दैनिक कार्यों एवं आवश्यक विद्युत उपकरणों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए पहले से तैयारी कर लें और शटडाउन अवधि में सहयोग प्रदान करें। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए सेल प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया है। यह सूचना महाप्रबंधक (विद्युत) सुरेश लकड़ा की ओर से जारी की गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.