Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बारिश से पहले बड़ाजामदा पुलिया स्थित नाला होगा साफ, डस्टबिन भी लगाया जाएगा The drain at Badajamada culvert will be cleaned before the rains, and dustbins will also be installed.

 


Guwa (Sandeep Gupta) नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा आदर्श मध्य विद्यालय के समीप स्थित पुलिया के नाले की सफाई एवं डस्टबिन लगाने की पहल नोवामुंड़ी भाग-एक की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी एवं उप प्रमुख ज्योति दास के प्रयास से शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र को जलजमाव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाना है। शनिवार को जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, उप प्रमुख ज्योति दास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव तथा समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा ने पुलिया स्थित नाले का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान नाले की सफाई, कचरा प्रबंधन तथा बारिश शुरू होने से पहले सफाई अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।


निरीक्षण के दौरान निर्णय लिया गया कि पुलिया के समीप डस्टबिन लगाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोग घरों का कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें। इससे नाले में कचरा जाने से रोकने में मदद मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था भी सुचारु बनी रहेगी। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में पुलिया स्थित नाले में जलभराव हो जाने से गंदा पानी आसपास के घरों में प्रवेश कर जाता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाजसेवियों ने संयुक्त रूप से पहल शुरू की है। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, उप प्रमुख ज्योति दास, बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा, प्रकाश गुप्ता तथा आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.