Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने साइकिल रैली निकालकर किया जागरूक Drug de-addiction campaign in Barajamda, students created awareness by organizing a cycle rally

 


Guwa (Sandeep Gupta) शनिवार को बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अतिथियों ने साइकिल रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। रैली के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी ने नशा मुक्ति की शपथ लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत के कारण अपराध, घरेलू हिंसा और सामाजिक बुराइयों में वृद्धि हो रही है। 


ऐसे में युवाओं और विद्यार्थियों को जागरूक कर समाज को सही दिशा देना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य सुश्री देवकी कुमारी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, समाजसेवी संतोष प्रसाद उर्फ डेबरा तथा बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड के टुन्नू कुमार पांडे,अश्विनी कुमार सिंह, मनोरंजन कुमार पांडे, बुद्धदेव राय, बीरबल गिरी सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.