Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुवा में गरीब बच्चों के बीच बांटी गई शैक्षणिक सामग्री Educational material distributed among poor children in Guwahati on Rahul Gandhi's birthday

 


Guwa (Sandeep Gupta) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को गुवा में सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंद स्कूली बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर गुवा रेलवे मार्केट तथा नुईया गांव में बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेंसिल और चॉकलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। शैक्षणिक सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने राहुल गांधी के जीवन, संघर्ष और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शिक्षा, युवाओं के अधिकार, सामाजिक न्याय तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस को सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भादो टोपो, ज्वाला साहनी, प्रवीन नाग, मनीष वर्मा, जर्मन चाम्पिया, लाडू चाम्पिया, अमिताभ नायक और संतोष पात्रो सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.