Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा शक्तिनगर में रात्रि चौपाल, नशा मुक्ति व ग्राम सुरक्षा पर हुई चर्चा Night Chaupal in Guwa Shaktinagar, discussion on drug de-addiction and village security

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के शक्तिनगर में शुक्रवार देर शाम मुखिया की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने सामाजिक कुरीतियों एवं नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान बच्चों के अधिकार, महिलाओं के अधिकार, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह तथा समाज में बढ़ती सामाजिक समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नशापान के कारण घर, टोला और समाज में अपराध तथा हिंसक घटनाओं में वृद्धि होती है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित होता है। नशे की लत परिवारों को आर्थिक एवं मानसिक रूप से भी कमजोर बनाती है। इसलिए समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। 


ग्रामीणों ने टोला की सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से ग्राम सुरक्षा समिति के गठन पर सहमति जताई। साथ ही शक्तिनगर को नशा मुक्त टोला बनाने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं को जागरूक करने का निर्णय लिया। चौपाल में चांदमनी लागुरी, पदमा केसरी, गीता देवी, सुदीप दास, कृष्णा दास, यशोदा केसरी, खेमलाल सोनार, संजीत दास, प्रीतम सोनार, मीना देवी, हिस्सी मुर्मू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने सामाजिक सुधार और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.