Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa गुवा अस्पताल को मिली नई कोल्ड फॉगिंग मशीन, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ विस्तार Guwa Hospital receives new cold fogging machine, expands healthcare services

 


Guwa (Sandeep Gupta) सेल प्रबंधन के अथक प्रयासों से गुवा अस्पताल को नई कोल्ड फॉगिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है, इस संबंध में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार अमन ने कहा कि क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू तथा अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इस मशीन के माध्यम से मच्छरों के अलावा कॉकरोच, हाउस फ्लाई, फ्रूट फ्लाई एवं बेड बग्स जैसे कीटों के नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। अस्पताल द्वारा पूर्व से ही डीडीटी स्प्रे मशीन एवं फॉगिंग मशीन का उपयोग कर गुवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाती रही है। गुवा अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार नवाचार कर रहा है। अस्पताल द्वारा खदान क्षेत्रों में ही डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की जा रही है, जो सेल के अंतर्गत एक नई पहल मानी जा रही है। इस अभियान के तहत सैकड़ों नए मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया है, जिससे गंभीर बीमारियों एवं दुर्घटनाओं में कमी आई है। 


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पिछले माह 6 हार्ट अटैक, 4 मस्तिष्क ज्वर, 23 गंभीर लिवर रोग, 25 गंभीर डायबिटीज, 12 मिर्गी तथा 14 रेबीज पीड़ित मरीजों का सफल उपचार कर उनकी जान बचाई गई। गुवा अस्पताल सेल कर्मचारियों के साथ-साथ सीएसआर के 18 गांवों, सीआईएसएफ, रेलवे, बैंक, पोस्ट ऑफिस एवं विद्यालयों से जुड़े लगभग 40 हजार लोगों को ओपीडी तथा 3500 से अधिक मरीजों को इंडोर सेवा प्रदान करता है। अस्पताल में 10 चिकित्सक एवं लगभग 60 अन्य स्वास्थ्यकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है, थ्री-बकेट सिस्टम लागू किया गया है, किचन का नवीनीकरण कर पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की गई है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए एयर कंडीशनर, कूलर एवं पंखों की संख्या बढ़ाई गई है। अस्पताल प्रबंधन ने गुवा वासियों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु सकारात्मक सामाजिक सहयोग की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.