Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मकान किया ध्वस्त Major action taken by the administration at the house of absconding accused MD Rohit, house demolished

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा स्थित ओडिशा बॉर्डर के नाल्दा हीराकुद कॉलोनी, वार्ड संख्या-1 में मंगलवार को प्रशासन ने फरार आरोपी एमडी रोहित के घर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुर्की जप्ती करने के बाद मकान को ध्वस्त कर दिया। एमडी रोहित, एमडी नसीम का पुत्र है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह लंबे समय से फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में ओडिशा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पहले कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्की की कार्रवाई की गई, इसके बाद मकान को जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.