Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, छह मोटरसाइकिल व एक स्कूटी बरामद Inter-state bike theft gang busted, six motorcycles and a scooter recovered

 


Guwa (Sandeep Gupta) पश्चिमी सिंहभूम जिले की बड़ाजामदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ाजामदा निवासी दयाल कुमार नाग (20 वर्ष), नोवामुंडी निवासी संदीप पिंगुआ उर्फ पोटी उर्फ तितली (25 वर्ष) तथा बड़ाजामदा भट्टीसाईं निवासी बॉबी दास (लगभग 30 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे। जानकारी के मुताबिक 20 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र में एक सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाईबासा मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।


 गठित टीम ने बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया। पूछताछ और जांच के दौरान तीनों युवकों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से भी अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। इस कार्रवाई में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.