Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्व० सुखदेव सिंह जी के 28वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 318 यूनिट रक्त संग्रह हुआ Blood donation camp organised on the 28th death anniversary of Late Sukhdev Singh ji, 318 units of blood collected.

 


Jamshedpur (Nagendra) एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय एस० डी० सिंह जी की 28वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः 9.00 बजे से संध्या 4.00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यालय प्रेक्षागृह में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् एस. डी. सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात् विद्यालय अध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्राचार्या श्रोमती मौसमी दास, रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह एवं वरीय सदस्य  डी. के. घोष तथा सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप-प्रज्ज्वलित एवं मंत्राच्चारण कर किया गया। 


इस अवसर पर डॉ. सुधाकर सिंह, सेन्ट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान  भगवान सिंह, सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, अमरीक सिंह, इंद्रजीत सिंह इंदर, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, शंभुनाथ सिंह, विजय खाँ, आनंद बिहारी दूबे, संजय सिह, दिनेश कुमार, तथा आरक्षी उपाधीक्षक (HQ-II) मनोज कुमार, आरक्षी उपाधीक्षक नगर संजीव कुमार, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जनरल मैनेजर संजय चौधरी एवं अन्य गणमान्य जन शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर शशांक शेखर ने 115वाँ बार रक्त दान करके इस कैम्प का मान बढ़ाया। रक्तदान महादान है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमतौर पर 18-65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती है। 


इसी सामाजिक दायित्व के निर्वहन में विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जनकल्याण हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक सेंटर के सहयोग से किया जाता है। रक्तदान शिविर में कुल 318 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर एस० डी० सिंह मेमोरियल एडुकेशनल फाउण्डशन (ट्रस्ट) के बैनर तले विद्यालय अध्यक्ष दिवाकर सिंह के देख-रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दिवाकर सिंह ने रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्हे धन्यवाद दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.