Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर Tractor overturned while ploughing the field, driver seriously injured, referred to Tata Steel Hospital, Noamundi

 


Guwa (Sandeep Gupta)  शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान गंगदा गांव निवासी पातर चाम्पिया के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पातर चाम्पिया ट्रैक्टर से खेत में हल जोत रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। इसके बाद गुवा सेल अस्पताल को सूचना देकर एंबुलेंस बुलवाई गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


गुवा सेल अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पाया कि दुर्घटना में उनकी छाती की हड्डी टूट गई है, जिससे छाती के भीतर हवा भर गई है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की त्वरित सूझबूझ और समय पर मिली सहायता से घायल चालक को शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जा सका। फिलहाल उनका इलाज टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंड़ी में जारी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.