Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa ठेका मजदूरों से अधिकारियों के आवासों में निजी कार्य कराने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी Allegations of contract labourers being made to do personal work in officers' residences, warning of agitation

 


Guwa (Sandeep Gupta) झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने गुवा स्थित यूनियन कार्यालय में प्रेस से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन के कुछ अधिकारी ठेका मजदूरों से अपने सरकारी आवासों में निजी कार्य करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूनियन को इस संबंध में कई ठेका श्रमिकों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं। रामा पांडे ने कहा कि यदि ये शिकायतें सही हैं, तो ठेका मजदूरों से निजी कार्य कराना नियमों और श्रम व्यवस्था की भावना के विपरीत है। 


उन्होंने मांग की कि ठेका श्रमिकों से केवल सेल के कार्यस्थलों और सार्वजनिक कार्यों में ही काम लिया जाए तथा अधिकारियों के निजी आवासों में उनसे किसी प्रकार का व्यक्तिगत कार्य नहीं कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ठेका मजदूरों को प्रलोभन देकर निजी कार्य कराया जा रहा है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगाई गई तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.