Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बड़ाजामदा के जंगलों में जंगली हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत Wild elephants camp in the forests of Barajamda, panic among the villagers

 


Guwa (Sandeep Gupta) बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार भ्रमणशील बना हुआ है। मुख्य सड़क मार्ग के किनारे जंगलों में हाथियों की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है। बुधवार को बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग से गुजर रहे कई राहगीरों ने सड़क किनारे जंगल में विचरण कर रहे हाथियों के झुंड को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब छह हाथियों का झुंड एक साथ सड़क के बेहद नजदीक देखा गया। हाथियों की गतिविधि से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई लोगों ने एहतियात के तौर पर अपने वाहन रोक दिए और स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाथियों का यह झुंड गांवों या आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ता है तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में लगी फसलें, मकान और पशुधन को सबसे अधिक खतरा है।


ग्रामीणों के अनुसार हाथियों की बढ़ती आवाजाही से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में क्षेत्र में जंगली हाथियों का व्यवहार अधिक आक्रामक देखा गया है। हाथियों के हमलों में अब तक दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने वन क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी करने की मांग की है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। इधर, वन विभाग एवं विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के झुंड के पास जाने, फोटो खींचने या उन्हें किसी भी तरह से छेड़ने का प्रयास न करें। जंगली हाथी कभी भी उग्र हो सकते हैं। ऐसे में सुरक्षित दूरी बनाए रखना और सतर्क रहना ही सबसे बेहतर उपाय है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.