Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टाटा स्टील ने अंडर-18 एशिया कप विजेता एनटीएचए के खिलाड़ियों आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को किया सम्मानित Tata Steel felicitates Under-18 Asia Cup winning NTHA players Ashish Tani Purti and Premchand Soy.

 


Jamshedpur (Nagendra) टाटा स्टील ने नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) के कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को 2026 मेंस अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत की स्वर्णिम सफलता में योगदान के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन नवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर में किया गया। जापान के काकामिगाहारा में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने दस वर्षों बाद अंडर-18 एशिया कप का ताज अपने नाम किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉर्पोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदरा रामम ने दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को जमशेदपुर की समृद्ध खेल संस्कृति और कोचों व सहयोगी कर्मियों के समर्पण का परिणाम बताया। 


उन्होंने कहा कि टाटा स्टील युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। टूर्नामेंट में झारखंड के डिफेंडर आशीष तानी पूर्ति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाई, जबकि प्रेमचंद सोय ने मिडफील्ड में अपनी रणनीतिक समझ और अनुशासित खेल से टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टाटा स्टील ने इस अवसर पर खेल अकादमियों की भूमिका को रेखांकित करते हुए जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही खिलाड़ियों की सफलता में योगदान देने वाले कोचों और सहयोगी कर्मियों को भी सम्मानपूर्वक सराहा गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.