Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नये घर की चाबी मिलते ही लाभुकों के चेहरे खिले, PM आवास योजना के तहत हुए लाभान्वित , 340 लाभुकों को उनके आवास की चाबी दी गई The faces of the beneficiaries brightened as they received the keys to their new houses. They were benefited under the PM Awas Yojana and 340 beneficiaries were given the keys to their houses.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसा नगर मोहरदा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित फ्लैटों का विधिवत गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई. इस मौके पर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से देर हुई है , लेकिन इस ड्रीम प्रोजेक्ट से ही देश के गरीबों को उनकी छत मिलेगी.


रांची से झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस दौरान विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे. इधर जमशेदपुर लोकसभा सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने लाभुकों के साथ पूजा-अर्चना करके गृह प्रवेश की रस्म पूरी कराई.


बता दें कि यहां कुल 644 फ्लैट बनकर तैयार हुए हैं. जिन 340 लाभुकों ने बैंक की निर्धारित किश्त जमा कर दी है. पहले चरण में 340 लाभुकों को उनके आवास की चाबी सौंपी गई है. इस परियोजना की आधारशिला तत्कालीन सीएम रघुवर दास के कार्यकाल के दौरान 2018 में रखी गई थी, जिसे 2023 मे पूरा करना था लेकिन तकनीकी कारणों से दो साल देर से योजना पूरी हुई है. अपने नए घर की चाबी पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.


लाभुकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किफायती दर पर आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस मौके पर सांसद और विधायक ने लाभुकों को बधाई दी. सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत पीएम मोदी अब तक 12 करोड़ लोगों को आवास दे चुके हैं. इस साल 3 करोड़ लाभुकों को घर मिलने वाला है. उन्होंने बताया कि सरकार गरीबों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.