Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भारत विकास परिषद ने दो स्थानों पर किया 30 फलदार वृक्षारोपण Bharat Vikas Parishad planted 30 fruit trees at two places.

 


Jamshedpur (Nagendra) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की जमशेदपुर शाखा द्धारा केबल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर एवं आदित्यपुर शाखा द्धारा को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में 30 फलदार वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कोऑपरेटिव कॉलेज प्रांगण में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णा प्यारे ने मुख्य अतिथि के रूप में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश तथा एनसीसी के कैडेट्स भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव दिनेश कुमार प्रसाद के अलावा जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष अशोक मोदी, सचिव अरुण कुमार गुप्ता, अनिमेष कुमार, धनंजय सिंह, महावीर प्रसाद गुप्ता, संतोष गर्ग, पूरबी घोष तथा आदित्यपुर शाखा के अध्यक्ष शशि शेखर मिश्रा, सचिव राकेश सिन्हा, रंजना कुमारी, विनीत सहाय, राजेश प्रसाद सिन्हा, ए.के. दास, नीना सहाय एवं राजन सहाय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.