Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा ने गांधी आश्रम में लगाए पांच पेड़ Marwari Sammelan Bhalubasa branch planted five trees in Gandhi Ashram.

 


Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी सम्मेलन भालूबासा शाखा द्धारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए शुक्रवार की सुबह बाराद्वारी देवनगर स्थित गांधी आश्रम में छाँवदार एवं फलदार पांच पेड़ लगाए गये एवं उसकी देख-रेख की भी व्यवस्था भी की गयी है। साथ ही नर सेवा -नारायण सेवा के तहत पुरुषोत्तम मास के इस पुनीत महीने में आश्रम में रहने वाले करीब 150 लोगों को सुबह का नास्ता, मीठे फल एवं छाछ की सेवा भी प्रदान की गयी।  


इस सेवा कार्य को आश्रम में रहने वाले लोगों ने काफी सराहा। यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष पंकज छावछरिया एवं सचिव मालीराम अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ। मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, प्रदीप मिश्रा, दीपक अग्रवाल कैलाश अग्रवाल, कमल लड्ढा, पवन अग्रवाल, किशन चौधरी, पवन अग्रवाल, विवेक चौधरी, रामअवतार बेगराजका. विश्वनाथ अग्रवाल, मिट्ठू पटवारी, रामरतन खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, कमल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, रतन अग्रवाल, मनोज खेमका, दिनेश अग्रवाल, शीतल अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.