Jamshedpur (Nagendra) भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा जमशेदपुर ब्लड सेन्टर एवं ब्रह्मानन्द ब्लड सेन्टर के सहयोग के शहर के चार स्थानों पर विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान सम्मानित अतिथि के रूप में कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व पेट्रन रेड क्रॉस कृष्ण मुरारी गुप्ता, समाजसेवी गणेश राव, पेट्रन श्रीमती पूरबी घोष, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस के चेयरमैन दिवाकर सिंह ने रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष विकास सिंह, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, रक्तदान समिति के अध्यक्ष अरुण बाकरेवाल के साथ मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया।
इस अवसर पर रेड क्रॉस भवन में इस दिवस को रक्तदाताओं के सम्मान में यादगार बनाने के लिए रेड क्रॉस के साथ नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था मुख्य रूप से के. के. एजुकेशनल फाउण्डेशन ट्रस्ट, एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्लीलेंस, मिली वेल्फेयर ट्रस्ट, डॉ. राधेश्याम महतो, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, गणिनाथ सेवा समिति, जीवन ज्योति सेवा समिति, एन.के. घोष मेमोरियल संस्था को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थाओं द्वारा अपने रक्तदाताओं के साथ रक्तदान भी किया गया। रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा रेड क्रॉस भवन के साथ ही प्रकाश कास्ट आदित्यपुर इन्डस्ट्रीयल एरिया, बालीगुमा स्थित जीवन जल फाउण्डेशन, जीसी सीआरपीएफ, रैफ तथा आर्मी कैम्प सोनारी के जवानों के साथ कुल 365 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ।
रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा आज रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी रक्तदाताओं को 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस का विशेष रक्तदाता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। रेड क्रॉस के रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए रेड क्रॉस कार्यकर्ता राकेश मिश्र, आशुतोष पारीक, श्याम कुमार, राधेश्याम कुमार, कौशिक राय, राधाकांत वर्मा, अरविन्द पटेल, राजेश मोहन प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। आज भाग लेने वाली रेड क्रॉस की इन्टर्न सबिहा मेहर को बेहतरीन भोलेटिंयरिग के लिए सम्मानित किया गया।
रेड क्रॉस सोसाईट, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा इस महीने के दो बड़े रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 25 जून को एसडीएसएम स्कूल परिसर में रेड क्रॉस के पेट्रन व एसडीएसएम स्कूल के संस्थापक एसडी सिंह की स्मृति में तथा 28 जून को रेड क्रॉस भवन में पेट्रन स्व. के. के. सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिसमें रक्तदाता रक्तदान कर सकेंगे। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा नियमित रूप से चलाये जा रहे स्वास्थ्य सेवा अभियान के तहत 16 जून को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत शंकरदा पंचायत भवन में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर ग्रामीणों से स्वास्थ्य जांच कराने व निःशुल्क दवा प्राप्त करने का अनुरोध किया।



No comments:
Post a Comment