Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur फैशन, हैंडलूम, हस्तशिल्प और लाइफस्टाइल का भव्य उत्सव जमशेदपुर में हुआ शानदार शुभारंभ A grand celebration of fashion, handloom, handicrafts and lifestyle was inaugurated in Jamshedpur.

 


Jamshedpur (Nagendra) बिस्टुपुर स्थित होटल अल्कोर में 14 एवं 15 जून को आयोजित फैशन प्वाइंट की बहुप्रतीक्षित फैशन एंड लाईफ स्टाईल एक्जीविशन का शुभारंभ बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पारुल सिंह, डिप्टी मुनिशिपाल कमिश्नर आदित्यपुर नगर निगम एवं Mrs. India International Queen 2026 द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।


उद्घाटन समारोह में शहर की अनेक प्रतिष्ठित एवं जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रामिज़ता प्रफुल्ला (Actor & Model, Mrs Jharkhand 2016, Mrs India Asia Pacific 2019), उदित अग्रवाल (Editor, Publisher & Proprietor, Uditvani), आरती निजहावन (Mrs Jharkhand 2024), पारुल मंगल (President, All India Women’s Conference), सीमा बाजपेयी (Past District Governor, Lions International) एवं नलिनी मुखर्जी (Past District Governor, Lions International) सहित जमशेदपुर की अनेक प्रतिष्ठित महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 


प्रदर्शनी में मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, बनारस, कोलकाता एवं पंजाब से आए डिज़ाइनर्स और ब्रांड्स अपने विशेष कलेक्शन्स के साथ शामिल हुए हैं। यहां Bridal Wear, Designer Sarees, Ethnic Wear, Indo-Western Outfits, Menswear, Fashion Jewellery, Home Décor, Handloom एवं Wedding Shopping की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में Lucknawi Chikankari Collections, Abhishek Reyy Menswear, TiaPaakhi Timeless Weaves, Banarasi Silk Collections, Saikari Sarees तथा झारखंड की प्रसिद्ध Sohrai Paintings, Hand-Painted Jute Bags, Himalayan Bamboo Products एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद विशेष रूप से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। 


उद्घाटन दिवस पर शहरवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली। आगंतुकों ने देश के विभिन्न राज्यों की कला, संस्कृति, फैशन, हैंडलूम एवं हस्तशिल्प का अद्भुत संगम एक ही छत के नीचे देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रदर्शनी में खरीदारी के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय शिल्प और आधुनिक फैशन का सुंदर मेल देखने को मिल रहा है। 15 जून प्रदर्शनी का अंतिम दिन है, जिसमें शहरवासी विभिन्न राज्यों से आए विशेष कलेक्शन्स का लाभ उठा सकते हैं। Fashion Point की Chairperson रीना अग्रवाल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी केवल खरीदारी का मंच नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, हैंडलूम और फैशन विरासत को बढ़ावा देने का एक सुंदर प्रयास है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.