Jamshedpur (Nagendra) सोनारी राजस्थान भवन में शहर की धार्मिक संस्था श्री महासर माता परिवार जमशेदपुर (कोल्हान) द्धारा कुलदेवी महासर माता का 46वां मासिक कीर्तन उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यजमान अर्चना-दिलीप अग्रवाल ने पूजा की और महासार से आये संजय गुरूजी के सानिध्य में पंडित रामजी पारिक ने पूजा करायी। स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल, मुस्कान शुक्ला, जुगल शर्मा, निर्मल कुमार द्धारा भजनों के माध्यम से कुलदेवी महासर माता का गुणगान किया गया। महावीर अग्रवाल ने श्री गणेश वंदना से भजनों का शुभारंभ किया। भजन गायकों द्धारा भजनो की प्रस्तुति से चार घंटे तक पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। भजनों पर भक्तगण झूमे। यह धार्मिक कार्यक्रम सोमवार की रात को संपन्न हुआ।
जिसमें भक्तों ने कुलदेवी के श्रीचरणों में अपनी हाजरी लगाकर कुलदेवी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलदेवी महासर माता का पांचम वार्षिक महोत्सव महासार के पुजारी संजय गुरूजी के सानिध्य में 20 सितम्बर रविवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में मनाने की जानकारी भी सभी श्रद्धालुओं को दी गयी। इसे सफल बनाने में प्रमुख रूप से गाजानन्द भालोटिया, दीपक भालोटिया, राजेश पसारी, टोनी भालोटिया, संजय भालोटिया, प्रदीप मित्तल, अमित खेड़िया, गोविन्द अग्रवाल, गणेश भालोटिया, अनंत मोहनका, लखन अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल संगीता मित्तल, सुनीता भालोटिया, नैना मित्तल, पुष्पा भालोटिया, अर्चना अग्रवाल, संगीता भालोटिया, अंजुला मोहनका आदि का योगदान रहा।


No comments:
Post a Comment