Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विधायक पूर्णिमा साहू की तबियत खराब , टीएमएच में भर्ती , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मिलने पहुंचे अस्पताल MLA Purnima Sahu is unwell, admitted to TMH, BJP state president Aditya Sahu reached the hospital to meet her.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू विधायक पूर्णिमा साहू अस्पताल में भर्ती हैं.  इस बात की जानकारी मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जमशेदपुर पहुंचे और अस्पताल पहुंचकर विधायक से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे.


ब्लड प्रेशर लो होने पर बिगड़ी थी तबीयत -आपको बता दें कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बिस्टुपुर स्थित TMH अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच कर बताया कि ब्लड प्रेशर लो होने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है. इधर, जानकारी के अनुसार पूर्णिमा साहू की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें वापस वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. अगर सबकुछ सामान्य रहा तो गुरुवार तक उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. विधायक पूर्णिमा साहू से मिलने पहुंचे भाजपा नेताओं ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने एवं दीर्घायु की कामना की है.


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रभु की कृपा से वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों यही कामना है. वहीं, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के पति ललित दास ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सोमवार रात्रि उनकी धर्मपत्नी और विधायक पूर्णिमा दास साहू की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. उन्होंने बताया है कि चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है और वर्तमान में स्थिति में सुधार है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.