Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन Congress submitted a memorandum regarding the problem of street lights and waterlogging.

 


  • जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका 

Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आज नगर परिषद अध्यक्ष (कांग्रेस) संतोष सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव न होने, बंद स्ट्रीट लाइटों, नालियों की सफाई की कमी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर गंभीर चिंता जताई गई। संतोष सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ समय से घर-घर से कचरा उठाव पूरी तरह प्रभावित है, जिसके कारण कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं। मानसून के आगमन के बावजूद नालियों की समुचित सफाई नहीं होने से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 


कांग्रेस नेता ज्योति कुमार मिश्रा सहित प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चेतावनी दी कि जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने पूरे क्षेत्र में नियमित फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की मांग की। इसके अलावा, महेश खीरवाल ने बताया कि कई प्रमुख गलियों की स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है और स्थानीय लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग अभियान और खराब स्ट्रीट लाइटों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाए। 


कांग्रेस नेता विजय पांडेय ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्योति मिश्रा, महेश खीरवाल, विजय पांडेय, मालखान दूबे, राजू गद्दी, ज्वाला सिंह लोधी, अमरेश ठाकुर, संतोष रजक, ललर्न, राजा गद्दी आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.