Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur गणेश दायमा बने विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के महामंत्री Ganesh Dayama became the General Secretary of Vipra Foundation Jharkhand State

 


Jamshedpur (Nagendra) शहर के समर्पित युवा समाजसेवी गणेश दायमा को विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। बुधवार को इसकी जानकारी संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। महामंत्री प्रदीप ने बताया कि गणेश दायमा संगठन की स्थापना काल से ही विप्र फाउंडेशन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आ रहे हैं। संगठन के विस्तार, सामाजिक सरोकारों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें एक बार फिर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि गणेश दायमा के पुनर्नियुक्त होने से विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। गणेश दायमा को पुनः प्रदेश महामंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद उनके शुभचिंतकों, समर्थकों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। सांवर लाल शर्मा, महेश शर्मा, शरद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अमित मणी शर्मा, अजय दाधिच, भरत राम तिवारी, पुरुषोत्तम शर्मा एवं ललित शर्मा, अमित शर्मा, दिलीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.