Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा में "नशा मुक्त भारत" विषय पर विशेष सभा का आयोजन DBMS College of Education, Kadma organised a special assembly on the topic "Drug Free India"

 


Upgrade Jharkhand News. भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार तथा "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" के अंतर्गत आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह"  के अवसर पर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कदमा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 द्वारा "नशा मुक्त भारत" विषय पर एक विशेष सभा (Special Assembly) का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा 26 जून – अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य सेवन एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के महत्व से अवगत कराना था। छात्रा प्रज्ञा ने "नशा मुक्त भारत" विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।अंजलि ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में रश्मि ने प्रेरणादायक कविता का पाठ किया, जिसमें नशे के दुष्प्रभावों तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "नशा मुक्त भारत" विकसित भारत की पहचान है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इस राष्ट्रीय अभियान का सक्रिय भागीदार बन सकता है।


इस विशेष सभा के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने, नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा "नशा मुक्त भारत – विकसित भारत की पहचान" के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.