Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक्सपोजर विजित किया गया Exposure won under Swachh Bharat Mission

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम ,जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी एवं टाटा स्टील कंपनी के द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक्सपोजर विजिट विभिन्न क्षेत्रों में किया गया  , जिसमें बड़ा डामप्यार्ड सिदगोड़ा क्षेत्र में, एमआरएफ सेंटर आर आर आर सेंटर ,जुबली पार्क स्थित कंपोस्ट पिट मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन आदि का दौरा किया गया। इस दौरान जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के उप महापौर राहुल कश्यप ,सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद एवं सम्मानित वार्ड पार्षद गण तथा टाटा स्टील के जनरल मैनेजर एवं एसबीएम टीम के एक्सपर्ट आदि सम्मिलित हुए। 


इस दौरान स्वच्छता का शपथ लिया गया एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के निर्देशों को पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही इस दौरान सोर्स सेग्रीगेशन पर ध्यान केंद्रित किया गया और कंपोस्ट पिट में यह देखा गया कि कचरे से कैसे जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है। आर आर आर  सेंटर में यह देखा गया कि किस प्रकार से पुराने वस्तुओं का फिर से विभिन्न कार्यों में प्रयोग कर उपयोगी बनाया जा रहा है एमटीएस सेंटर के प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लिया गया। एमआरएफ सेंटर में यह देखा गया कि किस प्रकार से कचरा कचरे को पृथक्करण करके उपयोगी बनाने का कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों में जागरूकता आ सके और नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कचरे का निष्पादन करते हुए पृथक्करण किया जा सके जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.