Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur नेचर पार्क मानगो में हेल्थ कैंप व नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन Health camp and drug de-addiction awareness program organized at Nature Park Mango

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर रविवार, 28 जून 2026 को प्रातः 8:00 बजे से नेचर पार्क, रोड नं. 15, मानगो, जमशेदपुर में "सेवा ही परम धर्म" के संकल्प के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं डालसा के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


यह शिविर मानवाधिकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एस. एन. पाल की पूजनीय माताश्री स्वर्गीय ईरा पाल की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। शिविर में सिम्स हॉस्पिटल, रोड नं. 2 के सहयोग से मधुमेह (शुगर) जांच, उच्च रक्तचाप (बीपी) जांच तथा जनरल फिजिशियन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। अस्पताल के संस्थापक हनी भाई एवं जावेद भाई एवं उनके टीम मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DALSA), जमशेदपुर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ विदेश सिन्हा, पीएलवी नागेन्द्र कुमार एवं मनोज महतो भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 


उन्होंने नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों से अपील की कि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति यदि किसी न्यायालयीन मामले में फँसे हों, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें। पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार का आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। वहीं रोशनी संस्थान, जो वर्ष 1994 से जमशेदपुर में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत है, श्रीमती रेनू सिंह  एवं उनके सहयोगी नेत्रदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि किसी व्यक्ति के निधन के बाद परिवार की सहमति से नेत्रदान किए जाने पर कई लोगों के जीवन में नई रोशनी लाई जा सकती है। 


उन्होंने समाज से अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य में भागीदार बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नशामुक्त समाज का निर्माण करना तथा समाज सेवा की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अनेक समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकास सिंह, अभिनव सिन्हा, समाज सेवी और संगठन के प्रकाश, दुर्गा राव, धीरज कुमार झा, वीरेंद्र कुमार, मुकेश सिंह, रूपम राय, राहुल झा, अशोक खंडेलवाल सहित भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.