Jamshedpur (Nagendra) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की जमशेदपुर महानगर द्वारा रविवार को हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को हिन्दवी साम्राज्य स्थापना दिवस के रूप में याद करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पर महानगर कार्यवाह रविन्द्र जी ने मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल, इंद्र अग्रवाल, भास्कर जोशी को मंच पर आकर दीप प्रज्वलन करने का अनुरोध किया। इसके बाद भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं मुख्य अतिथि महेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में हिन्दू समाज को एकजुट रहने और राष्ट्र-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वास्थ्य के साथ नागरिक जिम्मेदारी पर भी ध्यान देना जरूरी बताया।
इसके बाद विभाग के माननीय संघचालक इंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में आरएसएस संगठन पिछले सौ वर्षों से हिन्दू धर्म, संस्कृति तथा समाज की रक्षा के साथ-साथ हिन्दू राष्ट्र की सर्वांगीण उन्नति के लिए निरंतर कार्यरत है। इस अवसर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों को स्मरण करते हुए उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों की अच्छी-खासी उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। वहीं आरएसएस जमशेदपुर महानगर इकाई ने सभी सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया है।

No comments:
Post a Comment