Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur स्वास्थ्य वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने नागरिकों को नियमित योग अपनाने का दिया संदेश In the program organized on the theme of Yoga for Healthy Old Age, the DC gave the message to the citizens to adopt regular yoga.


जमशेदपुर । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम खासमहल दुर्गा पूजा मैदान (सदर अस्पताल के निकट) में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" रही, जिसके माध्यम से जीवन के प्रत्येक चरण में योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ ही उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा बल, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, योग प्रशिक्षक, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान अभ्यास के साथ हुआ।


प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, संतुलित मन एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशेष रूप से वृद्धावस्था में योग स्वस्थ, सक्रिय एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायक सिद्ध होता है। 


उपायुक्त ने सभी नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने तथा परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग एक स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग द्वारा योग के विभिन्न आयामों, स्वास्थ्य लाभों एवं जीवनशैली संबंधी जागरूकता संदेशों का भी प्रसार किया गया। आयोजन के सफल संचालन में जिला आयुष समिति, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इस आयोजन ने नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं योग को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक संदेश दिया। 



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.