Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मानगो नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों ने किया योगाभ्यास On International Yoga Day, officials and employees of Mango Municipal Corporation performed yoga.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में मेयर सुधा गुप्ता के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को लगभग 20 प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर महापौर सुधा गुप्ता ने कहा कि मानसिक शांति तथा स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास करना चाहिए। मानगो नगर निगम वासी को योग कर स्वस्थ रहने की कामना किया गया । उन्होंने बताया कि जैसे हम लोग घर एवं शहर की साफ सफाई करते हैं , वैसे ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग आवश्यक है। योग करने से आत्मविश्वास बढ़ता है ,मन शांत होता है और कई तरह की बीमारी ठीक होते हैं। योग भावनात्मक बुद्धिमत्ता में सुधार करता है।


अपर नगर आयुक्त एवं उप महापौर ने शहर के लोगों को योग के अभ्यास के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने को नसीहत दी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी वार्ड के वार्ड पार्षद गण के द्वारा योग अभ्यास किया गया । इस कार्यक्रम में महापौर सुधा गुप्ता , उप महापौर राहुल कश्यप, अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव सहित सम्मानित वार्ड पार्षद गण, सहायक नगर आयुक्त , नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता, सफाई पर्यवेक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर ,आदि कार्यालय के कर्मी एवं अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.